एफडीए टीम ने बिना लाईसेंस के खुले में चल रही फार्मेसी के काउंटर पर मारा छापा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

चंडीगढ़  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  अनिल विज, जिनके पास खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का प्रभार भी है, ने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आईपी कॉलोनी, फरीदाबाद स्थित सत्या अस्पताल के अंदर बिना लाईसेंस के खुले में चल रही फार्मेसी के काउंटर पर छापा मारा और कार्यवाही करते हुए ओपन फार्मेसी के काऊंटर को बंद करवा दिया गया है। साथ ही जांच पूरी करने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए  विज ने बताया कि गत दिवस फरीदाबाद के वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी कर्ण सिंह गोदारा और फरीदाबाद-1 के औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलेन की टीम ने आईपी कॉलोनी फरीदाबाद स्थित सत्या अस्पताल के अंदर बिना लाइसेंस के परिसर में ओपन काऊंटर पर छापा मारा, जहां दिनेश शाह रखरखाव करते पाए गए। इस अस्पताल में डॉ. सीएम गोस्वामी, जोकि अस्पताल के मालिक भी है, के प्रेसक्रिप्शन पर काउंटर पर एलोपैथिक दवाओं की बिक्री पाई गई।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने की जल शक्ति अभियान के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों की सराहना

उन्होंने बताया कि अस्पताल के मालिक गोस्वामी और अन्य 4-5 विजिटिंग कंसल्टेंट्स द्वारा कैश मेमो (मैनुअल के साथ-साथ कम्प्यूटरीकृत) भी जारी किए गए हैं और दिनेश शाह दवा और कॉस्मेटिक अधिनियम की धारा 18 (सी) के तहत आवश्यक एलोपैथिक दवाओं की बिक्री, रखरखाव या वितरण के लिए स्टॉकिंग के लिए आवश्यक किसी भी दवा लाइसेंस को दिखाने में विफल रहे, जिसके तहत दिनेश शाह के कब्जे से 12 प्रकार के दवाओं के नमूने एकत्रित किए गए हैं। इस दौरान डॉ. सी.एम. गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे और बिना लाइसेंस के चलाई जा रही डिस्पेंसरी का स्वामित्व स्वीकार किया तथा टीम द्वारा इस सारे मामले की जांच की जा रही है।

श्री विज ने कहा कि राज्य में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि लोगों को अच्छी व बेहतर दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके ।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी सीएम ने 105 पटवारियों को किया सम्मानित, 50 पटवारियों को मिले मोटरसाइकिल

हरियाणा में रबी खरीद सीजन 2022-23 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो रही है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मण्डियों में फसल लाने के लिए समय स्वयं निधारित करने की व्यवस्था ई-खरीद साफ्टवेयर में की गई है। किसानों को चाहिए कि वे https://ekharid.haryana.gov.in/SetSchedule लिंक पर अपने द्वारा चुने गए समय के अनुसार ही मण्डियों में अपनी फसल लेकर आएं ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार