प्रत्यर्पण मुकदमे से पहले की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे माल्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2017

लंदन। विवादों में घिरे शराब व्यवसायी विजय माल्या प्रत्यर्पण मुकदमे से पहले की सुनवाई के लिए एक स्थानीय अदालत पहुंचे हैं। भारतीय व्यवसायी माल्या, 61 वर्ष, इस समय प्रत्यर्पण वारंट मामले में जमानत पर हैं। उन्हें इससे पहले प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई शुरू होने तक अदालत के समक्ष हाजिर होने से छूट दी गई थी। यह सुनवाई चार दिसंबर को शुरू होगी।

 

बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में विवादों में घिरने के बाद भारत से निकलकर यहां रह रहे माल्या बार बार कह चुके हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। भारत में माल्या की बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस पर विभिन्न बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बकाया है। इसको लेकर माल्या के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला है। माल्या ने दो मार्च 2016 को भारत छोड़ दिया था और तब से वह ब्रिटेन में रह रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी