Pakistan की सेना और सरकार में दिखने लगा Indian Army का डर, दुश्मन के अभी से पसीने छूट रहे, मैदान में कितनी देर टिक पाएंगे?

By नीरज कुमार दुबे | Apr 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति यानि सीसीएस की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे बुलाई है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर इस बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। हम आपको बता दें कि एक सप्ताह के भीतर सीसीएस की यह दूसरी बैठक होगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान यह बात समझ चुका है कि भारत सैन्य कार्रवाई करने वाला है। इसीलिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कह दिया है कि भारतीय सेना कभी भी हमला कर सकती है। उन्होंने कहा है कि यह एक ऐसी हकीकत है जिसे हम जानते हैं। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सेना ने पाकिस्तान सरकार को भारतीय हमले की संभावना के बारे में जानकारी दे दी है। हालांकि पाकिस्तान को यह समझ नहीं आ रहा है कि भारत इस बार जमीन से आकर हमला करेगा या आकाश से या जल मार्ग से। इसलिए उसने अपनी तीनों सेनाओं को सक्रिय कर दिया है और भारत को गीदड़ भभकी देते हुए परमाणु बम से हमले की धमकी दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर हमले में हुई NATO की एंट्री, अपना सबसे खूंखार रॉकेट भारत भेज दिया, सर्जिकल स्ट्राइक में लॉन्च पैड को ध्वस्त करने वाले मॉडल का है एडवांस वर्जन

हम आपको बता दें कि पाकिस्तान का आर्थिक केंद्र और एक प्रमुख नौसैनिक अड्डा होने के कारण, कराची का हवाई क्षेत्र महत्वपूर्ण है। वहीं इस्लामाबाद और रावलपिंडी पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य मुख्यालयों वाले शहर हैं। इसी तरह गिलगित-बाल्टिस्तान में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित स्कर्दू का कादरी एयरबेस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लद्दाख और सियाचिन ग्लेशियर के निकट है।

वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम समझौते का लगातार पांचवीं रात उल्लंघन किया और इस उल्लंघन का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाकर गोलीबारी की। यह लगातार पांचवीं रात थी जब पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘28 और 29 अप्रैल की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में भी बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इस उकसावे का सधा हुआ और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Sensex की 7 दिग्गज कंपनियों का Market Cap 1.13 लाख करोड़ घटा, Airtel और Reliance को सर्वाधिक नुकसान

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट

Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग

क्या Spyware कर रहा है आपकी जासूसी? Phone Camera हैक होने के इन Warning Signs को न करें नजरअंदाज