ड्रग्स केस की पूछताछ के डर से आर्यन खान को आया बुखार? NCB के सामने पेश न होने का क्या है असली कारण

By रेनू तिवारी | Nov 08, 2021

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट ने जमानत देते हुए एक शर्त रखी थी कि जब भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया जाएगा वह तलब होगे। बिना कोर्ट की इजाजत के वह देश से बाहर भी नहीं जाएंगे। आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को क्रूज ड्रग्स मामले में तलब किया था, लेकिन वह पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि आर्यन खान ने एनसीबी को उपस्थित न होने का करण बुखार बताया है। 

इसे भी पढ़ें: अब हवाई यात्रा होगी और आसान! EMI में कर सकेंगे टिकट का भुगतान, SpiceJet ने शुरू की नई स्कीम

एनसीबी ने पिछले महीने क्रूज पोत से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में आर्यन खान और कम से कम 19अन्य को गिरफ्तार किया था। एजेंसी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को विभागीय सतर्कता जांच का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इस मामले में एक स्वतंत्र गवाह ने जांच में शामिल लोगों पर वसूली किए जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। आर्यन 30 अक्टूबर को जमानत पर रिहा हुए थे।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को आरोप लगाया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के निदेशक समीर वानखेड़े अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ‘‘अगवा’’ करने की साजिश में शामिल थे। मलिक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मोहित भारतीय इस साजिश के ‘‘मास्टरमाइंड’’ थे। पिछले महीने वानखेड़े के नेतृत्व में एक क्रूज पोत पर की गई छापेमारी के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था और पोत से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद किया गया था। बाद में आर्यन को बंबई उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई।

प्रमुख खबरें

अगस्त में IPO Market में आएगी बहार, Zepto समेत कई बड़ी कंपनियां जुटाएंगी ₹25,000 करोड़

Typhoon Noul का तांडव! चीन के Guangdong में सर्वोच्च चेतावनी, 400 से ज्यादा Flights रद्द

Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

Pakistan से अब केवल PoK पर होगी बात, Kargil Vijay Diwas पर बोले Rajnath Singh