CAA पर भय भ्रम का भूत बेनकाब हो चुका है: मुख्तार अब्बास नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर  हॉरर हंगामा ,  हवा-हवाई  हो रहा है और लोगों के बीच कुछ राजनैतिक दलों द्वारा खड़ा किया गया  भय-भ्रम का भूत  बेनकाब हो चुका है। नागरिकता कानून पर भाजपा के देशव्यापी जन जागरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस एवं उसके साथियों द्वारा अविश्वास और अफवाह के जरिये अमन को अगवा करने की साजिश, समाज के एकता-सौहार्द के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने के मकसद से की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: CAA, NRC और NPR अलग नहीं, एक ही हैं: शरद यादव

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने हर मंच से देश को यह आश्वस्त किया है कि सभी भारतीयों के नागरिक, सामाजिक, धार्मिक, संवैधानिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी भारतीय नागरिक के अधिकारों पर कोई खतरा न था, न है और न होगा। नकवी ने कहा कि भारत के मुसलमान के लिए हिंदुस्तान से ज्यादा महफूज और मजबूत जगह कहीं नहीं है, जहाँ उसके नागरिक, सामाजिक, धार्मिक, संवैधानिक अधिकार पूरी तरह पत्थर की लकीर की तरह पुख्ता हैं।

प्रमुख खबरें

आपका AC भी हो रहा बार-बार Trip? ये किसी बड़े Fault का Signal हो सकता है, न करें इग्नोर

Yogi राज की तरह Bengal में भी गैंगस्टरों पर टूट रहा पुलिस का कहर, Gangster Akash Singh को Police ने कच्छे में सड़कों पर घुमाया

पत्नी संग Taj Mahal पहुंचे US Senator Marco Rubio, बोले- ये दुनिया के प्रेम का खजाना है

Cockroach विवाद पर CJI Suryakant की वकीलों को नसीहत- इतना Emotional न हों, तत्काल सुनवाई से इनकार