अहंकार में थी धामी सरकार, रावत बोले- चुनावों में हार के डर से भंग किया देवस्थानम बोर्ड

By अनुराग गुप्ता | Nov 30, 2021

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही थी। इसी वजह से उन्होंने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने का फैसला किया है। दरअसल, धामी सरकार ने मंगलवार को अस्तित्व में आने के ठीक दो साल बाद विवादास्पद चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग कर दिया। 

हार के डर से भंग किया देवस्थानम बोर्ड

इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का बयान सामने आया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने कहा कि ये फैसला आने वाले चुनाव में हार से भयभीत सरकार का फैसला है। जिस दिन देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था उस दिन ही कांग्रेस ने विधानसभा में और नेताओं ने बाहर इसका विरोध किया और कहा कि ये हमारी परंपरा और संस्कृति के खिलाफ़ है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर नड्डा, धामी और शीर्ष नेताओं की हुई बैठक 

उन्होंने कहा कि उस समय सरकार अपने अंहकार में थी। जब उन्हें लगा कि इससे जनमत खिलाफ हो रहा है और सरकार को अपनी हार स्पष्ट दिखाई देने लगी तो उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी