अपनी हार के डर से सोनिया गांधी ने किया राज्यसभा का रुख : बीजेपी नेता का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2024

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और वर्ष 2014 में रायबरेली लोकसभा सीट से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए सोनिया ने राज्यसभा का रुख किया है। अग्रवाल ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें रायबरेली से लोकसभा का टिकट देगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। 

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि रायबरेली के विकास के लिए सोनिया ने कुछ नहीं किया और पिछले पांच साल में एक बार भी रायबरेली का रुख नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार रायबरेली समेत उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी। वर्ष 2014 में रायबरेली से सोनिया के खिलाफ भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके अग्रवाल ने कहा कि वह पिछले कई साल से रायबरेली की जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उनको दोबारा रायबरेली से मौका देगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई