हेमा मालिनी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया, कहा- छह फरवरी हमारे लिए काला दिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

मथुरा। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि छह फरवरी का दिन हमारे लिए काला दिन है, जिसने हमसे स्वर कोकिला को छीन लिया। लता मंगेशकर की कई तस्वीरें साझा कर अपने शोक संदेश में अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्वीट किया है, ‘‘वह किंवदंती जिसने हमें मधुर गीतों का खजाना दिया है, भारत की कोकिला, लताजी, स्वर्ग में अपने दिव्य संगीत का स्वर बिखेरने के लिए हमें छोड़ गई हैं। उनका हमारी जिंदगी से चले जाना सम्पूर्ण राष्ट्र के साथ-साथ मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि हमारा परस्पर स्नेह बहुत गहरा था।’’

प्रमुख खबरें

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman की छह दिवसीय अमेरिका यात्रा, G20 बैठक और निवेश पर रहेगा जोर

US Diplomats और उनके परिवार West Asia स्थित अमेरिकी दूतावासों में लौटने लगे

Donald Trump ने Venezuela संग 65 अरब बैरल तेल भंडार पर किया अहम समझौता

Poonch में LoC पर दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी Drone, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन