FedEx के सीईओ राज सुब्रमण्यम को मिला प्रवासी भारतीय सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

वाशिंगटन। वैश्विक परिवहन कंपनी फेडएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राज सुब्रमण्यम को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया है। यह विदेश में रहने वाले भारतीय मूल या भारतवंशी व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। सुब्रमण्यम (55) को शनिवार को वाशिंगटन में स्थित इंडिया हाउस में आयोजित एक समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। सुब्रमण्यम इस साल की शुरुआत में भारत में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले सके थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप