FedEx Delhi Airport Investment | ग्लोबल ट्रेड में भारत का तहलका! Delhi Airport पर बनेगा सुपर-फास्ट कार्गो हब, हर घंटे 5,000 पैकेजों की होगी प्रोसेसिंग!

By रेनू तिवारी | Aug 25, 2026

वैश्विक एक्सप्रेस परिवहन दिग्गज फेडरल एक्सप्रेस कॉरपोरेशन (FedEx) ने भारत में अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर 2,30,000 वर्ग फुट में फैले एक विशाल और अत्याधुनिक एकीकृत हवाई मालवाहक (कार्गो) केंद्र को विकसित करने जा रही है। इसके निर्माण के लिए कंपनी 15 करोड़ डॉलर (लगभग 1,400 करोड़ रुपये से अधिक) का दीर्घकालिक निवेश करेगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू की गरिमामयी मौजूदगी में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस बहुप्रतीक्षित सुविधा की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को वैश्विक हवाई मालवाहक परिवहन की रीढ़ बनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ईरान का सबसे बड़ा रहस्य उजागर! सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का नया वीडियो वायरल, दुनिया ने पहली बार सुनी आवाज!

मौजूदा विनिमय दर पर 15 करोड़ डॉलर का मूल्य 1,400 करोड़ रुपये से अधिक है। फेडएक्स एक प्रमुख एक्सप्रेस परिवहन कंपनी है और खेपों की आवाजाही के लिए वैश्विक हवाई एवं जमीनी नेटवर्क का इस्तेमाल करती है। ‘जीएमआर कार्गो सिटी’ को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि हवाई मालवाहक परिवहन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर