Poha Chivda Namkeen: चटपटा खाने का है मन तो बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल पोहे वाली नमकीन, एक बार जरूर करें ट्राई

By अनन्या मिश्रा | Nov 09, 2024

फेस्टिव सीजन में हमारे घरों में तरह-तरह के व्यंजन और मिठाइयां बनती हैं। लेकिन कई बार अधिक दिनों तक मीठा खा-खाकर मन भर जाता है। ऐसे में अगर आपसे साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप घर पर लाजवाब स्नैक्स बनाकर इसका लुत्फ ले सकते हैं। इस स्नैक्स का नाम नमकीन पोहे का चिवड़ा है। यह नमकीन खाने में चटपटा लगता है। इसमें ड्राय फ्रूट्स, मखाना, मसाले, सेव, नमक और चीनी आदि मिलाकर बनाया जाता है।

इसको बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महाराष्ट्रीयन स्टाइल में चिवड़ा रेसिपी बनाना सिखाने जा रहे हैं। इस रेसिपी में मूंगफली और काजू के साथ ही सूखा नारियल व किशमिश का मिश्रण भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो आप इसमें हरी मिर्च भी एड कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं महाराष्ट्रीयन स्टाइल पोहे की नमकीन रेसिपी के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Facial Hair Growth: फेशियल हेयर ग्रोथ की वजह से खराब हो गया है चेहरे का लुक, तो ट्राई करें ये नुस्खा

पोहे वाली नमकीन की सामग्री

पतला पोहा- 2 कप 

तेल- 2 बड़े चम्मच

मूंगफली- 1/4 कप

काजू- 1/4 कप

चना दाल- 1/4 कप भुनी हुई 

करी पत्ता- 10-15 

हरी मिर्च- 1 कटी हुई, वैकल्पिक

तिल के बीज- 1/2 चम्मच 

पिसी हुई चीनी- 1 चम्मच 

हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच 

नमक स्वाद अनुसार

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन लेकर उसमें 2 कप पोहा डालें।

इस धीमी आंच पर पोहा को कुरकुरा होने तक भून लें और जब यह भुन जाए, तो इसको अलग प्लेट में निकालकर रखें।

अब उसी कढ़ाई या पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म कर लें।

फिर उसमें 1/4 कप मूंगफली डालकर एक मिनट तक भून लें और फिर जब यह भुन जाए तो 1/4 कप काजू डालकर 30 सेकेंड भूनिए।

इसके बाद कढ़ाई में 1/4 कप भुनी हुई चना दाल, 10-15 करी पत्ते, कटी हरी मिर्च और एक चुटकी हींग डालें।

अब इन सभी चीजों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

फिर इसमें 1 चम्मच पिसी चीनी, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इन सभी को अच्छे से मिक्स कर धीरे-धीरे चलाएं।

चिवड़ा को चखें और मसाले को अपने स्वादानुसार घटा या बढ़ा सकते हैं। 

अब पोहे वाली नमकीन को आप सर्व कर सकते हैं।

इसको आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर ठंडा होने दें। यह 2 से 3 सप्ताह तक अच्छा रहता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत