Hill Station Without Traffic: भारत के इन फेमस हिल स्टेशन पर होगा सुकून का एहसास, पार्टनर के साथ बिता सकेंगे हसीन पल

By अनन्या मिश्रा | Sep 03, 2025

सर्दी हो या गर्मी पहाड़ों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। लोग ट्रैफिक से बचने और सुकून की तलाश में पहाड़ों का रुख करते हैं। लेकिन अब पहाड़ों का हाल भी शहरों जैसा हो गया है। कई बार को इतना लंबा जाम लग जाता है कि लोग 5-6 घंटे तक इस जाम में फंसे रहते हैं। वहीं ट्रिप प्लान करने वाले लोग भीड़ से दूर किसी शांत माहौल की तलाश में रहते हैं। जिससे कि वह शहर की भीड़-भाड़ और प्रदूषण से राहत मिल सके। ऐसे में अगर आप भी ऐसे हिल स्टेशन की तलाश में हैं जहां पर भीड़ और ट्रैफिक कम हो और सुकून व शांति ज्यादा हो। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर पूरे साल कम भीड़ रहती है।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Travel Ladakh: अब बिना टेंशन करें लद्दाख की यात्रा, IRCTC के पैकेज में फ्लाइट से लेकर खाने तक सब

सिक्किम

अगर आप किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां पर आपको कम से कम भीड़ मिले तो सिक्किम आपके लिए बेस्ट जगह साबित हो सकती है। सिक्किम घूमने के लिहाज से काफी बेहतरीन जगह है, लेकिन यहां पर जाने से पहले आप मौसम की जानकारी जरूर करें। क्योंकि मानसून में बारिश के कारण आपको यहां पर घूमने में दिक्कत हो सकती है। यह एक खूबसूरत पहाड़ी जगह है, जहां पर घूमना थोड़ा सा महंगा हो सकता है, लेकिन आपको यहां पर सुकून की कमी नहीं होगी।

खंडाला घाटी

महाराष्ट्र के खंडाला में भी आप बजट में घूम सकते हैं। खंडाला घाटी की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आपको नैनीताल या मसूरी जैसी ट्रैफिक या भीड़ की परेशानी नहीं होगी। ऐसे में जो लोग बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जगह उनके लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां का रास्ता खूबसूरत है और रोड ट्रिप भी मजेदार है। आप यहां पर किसी भी मौसम में आ सकती है।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित