एशिया कप में भरे मंच पर जलील होने पर पीसीबी चीफ ने निकाली अपनी भड़ास, जानें क्या कहा?

By Kusum | Oct 01, 2025

एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी और बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच मंगलवार को जमकर तनातनी हुई। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जो एसीसी के इस समय चेयरमैन हैं। इस पर अब रिपोर्ट सामने आई है कि मोहसिन नकवी इससे नाराज हैं कि उन्हें मंच पर एक कार्टून की तरह खड़ा रहना पड़ा और भारतीय टीम ट्रॉफी लेने नहीं आई। 

बीसीसीआई की ओर से एसीसी की मीटिंग में आशीष शेलार और राजीव शुक्ला ने हिस्सा लिया। दोनों ने मोहसिन नकवी पर दबाव बनाया। शुक्ला और शेलार ने तर्क दिया कि एसीसी को ट्रॉफी अपने कार्यालय में रखनी चाहिए और बीसीसीआई उसे वहां ले जाएगा। उन्होंने कहा कि, हम ट्रॉफी वैध विजेता के रूप में चाहते हैं। नकवी ने इस पर ना कहने के बजाय जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। एसीसी की मीटिंग में ऑनलाइन तरीके से शामिल हुए बीसीसीआई के नुमाइंदों ने ये स्पष्ट कर दिया गया कि बीसीसीआई आईसीसी से शिकायत करेगा और शेलार कुछ देर के लिए बैठक से चले गए। 

प्रमुख खबरें

Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR