Ranbir Kapoor को देखकर होश खो बैठी महिला फैंस, कैमरे के सामने कर डाली शर्मनाक हरकत, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

By एकता | Mar 05, 2023

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है, इसलिए अभिनेता एक के बाद एक इवेंट में इसका प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में रणबीर अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ दिल्ली में फिल्म का प्रचार करने पहुंचे थे। प्रमोशनल इवेंट के बाद प्रशंसकों के झुंड ने अभिनेता को घेर लिया और सेल्फी लेने के दौरान कुछ महिलाओं द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गयी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग महिला फैंस पर भड़क गए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स प्रशंसकों को लिमिट में रहने की हिदायत दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इसे भी पढ़ें: 25 हथियारबंद लोगों ने घेर लिया था Dilip Joshi का घर, चिंतित हो गए थे फैंस, अब अभिनेता ने खबरों को बताया Farzi

महिला प्रशंसकों की हरकत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए है और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स ने दोनों लड़कियों की हरकत पर लिखते हुए कहा, 'यह साफ़ तौर पर उत्पीड़न है।' एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'लोगों को क्या लगता है कि वे मशहूर हस्तियों को छू सकते हैं अकेले एक अजनबी की तरह ?? यह बहुत ही अपमानजनक है।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'सेलिब्रिटी या लड़का या लड़की किसी के साथ भी मर्यादा में रहें!!!, इंसान होने के नाते आपको इस तरह के कार्यों से किसी को असहज नहीं करना चाहिए या बिना अनुमति के छूना नहीं चाहिए। मुझे पता है कि लोग सेलेब्स को देखकर उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन कृपया उन्हें छूने से पहले सोचें कि यह वास्तव में बुरा है!!!'

प्रमुख खबरें

Disha Salian Death Case में CBI ने दर्ज की FIR, CM Devendra Fadnavis बोले- अटकलें न लगाएं

Maintenance के लिए कई मुकदमे न करें महिलाएं, Allahabad HC ने दी नसीहत

आतंकी मसूद पर पाकिस्तान की नई नौटंकी

मेलोडी, ठेकुआ, मखाना-सत्तू— भारत की फूड डिप्लोमेसी का नया दौर