महिला IAS ऑफिसर ने बॉलीवुड सॉन्ग पर दिखाए डांस मूव्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

By निधि अविनाश | Apr 06, 2022

आज सोशल मीडिया कोई भी वीडियो डालो वो तुरंत ही वायरल होने लग जाती है। आम जनता से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज अपनी वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। कोई भी अपनी एक वीडियो या तस्वीरों से रातों-रात वायरल हो जाता है। इसी बीच एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है। बता दें कि, यह वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें केरल की एक आईएस अधिकारी छात्रों के साथ डांस कर रही हैं। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में छात्रों के साथ डांस करने वाली  महिला आईएएस का नाम दिव्या एस अय्यर है। वह केरल के पथानामथिट्टा (Pathanamthitta) जिले की डीएम हैं। वीडियो में वह रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गाने नगाड़ा संग ढोल पर छात्रों के ग्रुप के साथ डांस करते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि, डीएम अय्यर महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के आर्ट फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं। वहां छात्रों का एक ग्रुप डांस प्रैक्टिस कर रहा था और इसी में आईएस दिव्या भी शामिल हो गई। बता दें कि, यह वीडियो अजिन पथनमथिट्टा नाम के यूजर द्वारा फेसबुक पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि, छात्रों के साथ जिला कलेक्टर के डांस मूव्स। बता दें कि, इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है।

 देखें वीडियो

  

प्रमुख खबरें

Wimbledon में Jannik Sinner की बादशाहत कायम, Zverev को हराकर फिर बने Champion

Strait of Hormuz पर बढ़ा तनाव, Iran ने US पर लगाया War Crime का आरोप, दी कड़ी चेतावनी

Boston के समंदर में लहराया तिरंगा, Grand Parade of Sails में INS सुदर्शनी ने दिखाई शान

Vietnam Boat Accident: 15 भारतीयों के शवों की दर्दनाक घर वापसी, Mumbai पहुंचे पार्थिव शरीर