Feng Shui Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये 3 फेंगशुई चीजें, तुरंत मिलेगा प्रमोशन और करियर में उछाल!

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 19, 2025

9 टू 5 की जॉब में हम सभी का मेहनत करते हैं और पूरा दिन वर्क करते हैं। कहा जाता है कि सब्र का फल मीठा होता है, लेकिन कई बार ये सब्र टूट भी जाता है। जब बात आती ऑफिस और प्रमोशन का तो कई बार काम पर फोकस हटने ही लगता है। ऐसे में कई लोगों को काफी मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती है। कई बार अच्छा काम करने के बाद भी बेहतर रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में हम सभी परेशान हो जाते हैं। बार-बार आपके साथ यहीं हो रहा है, तो आप इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। आप अपने ऑफिस डेस्क पर कुछ चीजों को जरुर रखें, जिससे हर समय सकारात्मक एनर्जी का संचार बना रहे। फेंगशुई के ये 3 आइटम आपके करियर को ऊंचा ले जा सकते हैं। 

फेंगशुई के आइटम्स में से लाफिंग बुद्धा काफी पॉपुलर है। यह वैसे तो साधारण सा दिखता है लेकिन ये शोपीस आपकी चिंता को कम करने के साथ ही बिजनेस में भी ग्रोथ लेकर आता है। लाफिंग बुद्धा अपने आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखता है। इसको आप अपने ऑफिस के डेस्क पर रख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि लाफिंग बुद्धा ऐसी जगह रखा हो जिससे इसका चेहरा एग्जिट गेट की ओर होना चाहिए।

मनी प्लांट्स

वैसे तो लोग अपने घरों में मनी प्लांट्स का पौधा जरुर लगाते हैं। लेकिन इसे कम लोग ही जानते हैं कि इसे रखने से काफी पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। ऑफिस के डेस्क पर रखने से करियर में ग्रोथ बढ़ जाती है। इसे रखने से वेतन वृद्धि के रास्ते भी खुल जाते हैं। मनी प्लांट्स नेगेटिव एनर्जी को अपने पास खींच लेता है। इस तरह से आप ऑफिस में फोकस के साथ वर्क कर सकते हैं।

फेंगशुई ड्रैगन

आप ऑफिस की डेस्क पर फेंगशुई ड्रैगन भी रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार, इस ड्रैगन को डेस्क पर सही तरीके से रख दिया तो कुछ ही समय में ऑफिस में चारों और आपका नाम होगा। इस जब डेस्क पर रखें तो ड्रैगन फेस उसी ओर हो, जहां पर आप बैठकर काम करते हैं। वहीं, बिजनेस करने वाले लोग फेंगशुई ड्रैगन को अपने पास रखेंगे तो उनका काम ऊचाईयां छू लेगा।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti

Shashi Tharoor का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?