फ़िल्म मुग़ल-ए-आजम के बाद अब देखिए रोमियो-जूलियट, जानें कब और कहां होगा प्रीमियर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

नयी दिल्ली। फिरोज अब्बास खान ने 2016 में के. आसिफ की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म “मुग़ल-ए-आजम” पर नाट्य मंचन करने का फैसला किया। कई लोगों ने उनके इस फैसले पर संदेह कर कहा कि यह सफल नहीं होगा। तीन साल और 180 अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति के बाद इस नाटक ने भारतीय थियेटर जगत में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। अब निर्देशक फिरोज अब्बास अपनी अगली प्रस्तुति शेक्सपियर के “रोमियो और जूलियट” का देसी रुपांतरण लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं।

ग्रामीण पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित इस नाटक को खान ने “रौनक और जस्सी” नाम दिया है। इस संगीतमय नाटक का 28 नवंबर को मुंबई के मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में प्रीमियर होगा। 

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का