पाकिस्तान : सेना के बारे में दुष्प्रचार करने वालों का पता लगाएगी एफआईए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, आठ अगस्त पाकिस्तान की संघीय अन्वेषण एजेंसी (एफआईए) ने सोशल मीडिया पर सेना के बारे में दुष्प्रचार में शामिल लोगों का पता लगाने और उनकी धरपकड़ करने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कथित रूप से दावा किया था कि सेना ने सहानुभूति हासिल करने के लिए हाल ही में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसा का षड्यंत्र रचा था, जिसमें छह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। एक अगस्त को बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत अभियान के दौरान खराब मौसम के कारण पाक सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

प्रधानमंत्री के ट्वीट के कुछ घंटे बाद सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने पुष्टि की कि एफआईए सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे दुष्प्रभाव अभियान को खत्म करने के प्रयासों का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि एफआईए की साइबर अपराध शाखा के अतिरिक्त महानिदेशक मोहम्मद जफर और निदेशक (साइबर अपराध, उत्तर) वकारुद्दीन सईद सहित चार अधिकारी टीम के सदस्य होंगे। हालांकि, यह ठीक से ज्ञात नहीं है कि अभियान किसके समर्थन से चलाया जा रहा था। लेकिन, पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी और उसके प्रमुख इमरान खान को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। वहीं, पीटीआई नेताओं ने इन आरोपों को खारिज किया है।

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान