FIDE विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में D Gukesh के सामने होगी सिंदारोव की चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2026

 मौजूदा चैंपियन डी गुकेश को 24 नवंबर से यहां शुरू होने वाली फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में उज़्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जहां गुकेश ने 2024 में विश्व चैम्पियनशिप मैच में चीन के डिंग लिरेन को हराकर फिर से इस प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की की, वहीं सिंदारोव विश्व कप और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन करके इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदा रेटिंग में अंतर से भी यह मुकाबला रोमांचक बन गया है। गुकेश फिलहाल 2710 की रेटिंग के साथ विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान जबकि सिंदारोव 2782 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। 

मतलब दोनों के बीच 72 अंकों का अंतर है। विश्व चैंपियन बनने के बाद गुकेश का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दूसरी तरफ सिंदारोव ने शानदार प्रदर्शन किया है और रेटिंग और विश्व रैंकिंग दोनों में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हासिल किए हैं। चैम्पियनशिप मुकाबले में 14 क्लासिकल गेम होंगे और जो खिलाड़ी सबसे पहले 7.5 अंक हासिल करेगा, वह खिताब जीत जाएगा। 

मुकाबले के टाई होने की स्थिति में विजेता का निर्धारण करने के लिए कम अवधि के गेम खेले जाएंगे। विश्व चैंपियनशिप के मुख्य मुकाबले में पहले 40 चाल के लिए समयसीमा 120 मिनट है। इसके बाद 41वीं चाल से गेम समाप्त होने तक 30 सेकंड अतिरिक्त जोड़े जाएंगे। खिलाड़ी जल्दी ड्रॉ भी नहीं करा सकते। मैच ड्रा करने के लिए कम से कम 40 चाल खेलना अनिवार्य है। 

इस 25 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता में प्रत्येक बाजी जीतने पर खिलाड़ी को दो लाख डॉलर मिलेंगे, जबकि शेष राशि समान रूप से वितरित की जाएगी। मुकाबला टाई होने पर विजेता को 13 लाख और उपविजेता को 12 लाख डॉलर मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi के न्योते पर Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah 22 नवंबर को आएंगे भारत

Midwest Energy को मिला Rare Earth Magnet प्रोजेक्ट, Heavy Industry Ministry ने जारी किया LoI

Nepal PM Balendra Shah का पहला भारत दौरा, PM Narendra Modi से होगी द्विपक्षीय वार्ता

Akash Deep की New Zealand के खिलाफ दमदार वापसी, Gautam Gambhir के समर्थन को सराहा