अफगानिस्तान में भयंकर बम विस्फोट, आठ नागरिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2019

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तर में स्थित बगलान प्रांत में सोमवार को एक बम विस्फोट में आठ नागरिकों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस प्रमुख जावेद बशारत ने बताया कि बगलान की राजधानी पुली खुमरी के बाहर डंड शाहबुद्दीन क्षेत्र में हुए इस विस्फोट में छह लोग घायल भी हो गए हैं।

बशारत ने बताया कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जिस क्षेत्र में विस्फोट हुआ है वह तालिबान के कब्जे वाला है। गौरतलब है कि इस प्रांत पर तालिबान का नियंत्रण है और वह पुली खुमरी और इसके आस-पास के क्षेत्र में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर