ठाणे में कागजों से भरे गोदाम में लगी भयंकर आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शनिवार तड़के एक गोदाम में भयंकर आग लगने से वह जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस गोदाम में अलग-अलग तरह के कागजों का भंडार था। ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) की क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन शाखा के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि कलहेर इलाके में स्थित गोदाम में तड़के साढ़े तीन बजे आग लगी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार को ओबीसी आरक्षण के लिए आंकड़ा जुटाने पर ध्यान देना चाहिए : फडणवीस

उन्होंने बताया कि भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम और कल्याण डोम्बिवली नगर निगम से दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कदम ने बताया, ‘‘घटना के वक्त गोदाम में अलग-अलग तरह के कागज रखे हुए थे।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि