Kasturba Gandhi Birth Anniversary: सिर्फ Mahatma Gandhi की पत्नी नहीं, एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी थीं 'बा', Freedom Struggle में कई बार गईं जेल

By अनन्या मिश्रा | Apr 11, 2026

महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कस्तूरबा गांधी का 11 अप्रैल को जन्म हुआ था। वह महात्मा गांधी की पत्नी थीं। लोग कस्तूरबा गांधी को 'बा' भी कहते थे। कस्तूरबा गांधी ने ब्रिटिश भारत के दौरान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कस्तूरबा गांधी ने हर कदम पर महात्मा गांधी का साथ दिया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कस्तूरबा गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

शिक्षा के प्रति जागरुकता

कस्तूरबा मोहनदास करमचंद गांधी को 'बा' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने जीवन में कई सारी भूमिकाएं निभाईं। सीमित संसाधनों के बाद भी कस्तूरबा ने असाधारण साहस दिखाया। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने तमाम कठिनाइयों को पार करते हुए यह साबित कर दिखाया था कि असली ताकत ज्ञान की डिग्री नहीं बल्कि इरादों और हिम्मत में होती है।

आजादी में योगदान

कस्तूरबा गांधी ने हमेशा अन्याय और नस्लभेद के खिलाफ आवाज उठाई। हालांकि वह गांधीजी की सभी बातों से सहमत नहीं रहती थीं। लेकिन जब महात्मा गांधी ने अपने सिद्धांतों को घर पर लागू करना शुरू किया तो कस्तूरबा ने इसका विरोध किया। कस्तूरबा गांधी ने हमेशा आत्मसम्मान और अधिकारों के लिए आवाज उठाई। साल 1977 में उन्होंने साउथ अफ्रीका में चंपारण सत्याग्रह आंदोलनों में हिस्सा लिया। कस्तूरबा ने स्वतंत्रता आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के कारण वह कई बार जेल भी गईं।

मृत्यु

महाराष्ट्र स्थित आगा खान महल में 22 फरवरी 1944 को कस्तूरबा गांधी की मृत्यु हो गई थी।

प्रमुख खबरें

BSE Sensex में 1,124 अंक की भारी गिरावट, Nifty 22,800 के नीचे फिसला

October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें

Air India में बचत के सुझाव देने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, CEO Tewolde Gebremariam का एलान

WPL 2027: Mumbai Indians, RCB और Delhi Capitals ने जारी की Retained Players की लिस्ट