फीफा का इजरायल को निलंबित करने से इनकार, फलस्तीन के आरोंपों की जांच के आदेश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2024

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा नेगुरुवार को यहां आयोजित अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में इजरायली फुटबॉल महासंघ को निलंबित नहीं किया, लेकिन फलस्तीन के अधिकारियों द्वारा लगाए गए कथित भेदभाव के आरोपों की अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए।

फलस्तीन फ़ुटबॉल महासंघ एक दशक से भी अधिक समय से फीफा से वेस्ट बैंक की बस्तियों की टीमों को अपनी लीग में शामिल करने के लिए इज़रायली फ़ुटबॉल संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।

फलस्तीन ने मई में फीफा की बैठक में इजरायल की सदस्यता निलंबित करने का आग्रह किया था जिसके चार महीने बाद विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने यह फैसला किया।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने BJP कार्यकर्ताओं को चेताया, जाति के नाम पर बांटने वालों से रहें सतर्क

Jio Platforms IPO को निवेशकों से मिली 7.5 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोलियां

World Bank Report: भारत में अत्यधिक गरीबी दर घटकर 2.6 प्रतिशत पर पहुंची

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध