फीफा ने हैटी फुटबॉल के प्रमुख को बलात्कार के आरोप में किया निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैटी)। विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने हैटी फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष को राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र में युवा महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोप में जांच लंबित रहने तक 90 दिन के लिये निलंबित कर दिया। हैटी फुटबाल महासंघ के प्रमुख 73 वर्षीय येवेस जीन बार्ट ने इन आरोपों का खंडन किया है कि उन्होंने पोर्ट ऑ प्रिंस के बाहरी इलाके में स्थित प्रशिक्षण केंद्र में पिछले पांच वर्षों में कई युवा महिला फुटबालरों के साथ बलात्कार किया। फीफा ने बयान में कहा, ‘‘फीफा आचार संहिता के अनुच्छेद 84 और 85 के अनुसार स्वतंत्र आचार समिति के जांच विभाग ने हैटी फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष येवेस जीन बार्ट पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

वह 90 दिनों तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल से संबंधित गतिविधियों में भाग नहीं ले सकते हैं। यह अस्थायी प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू होगा। ’’ हैटी पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। पिछले महीने के आखिर में जीन बार्ट पर यौन शोषण के आरोप लगे थे जिसके बाद जज फुटबाल महासंघ के कई कर्मचारियों से पूछताछ कर चुके हैं। अप्रैल में ‘गार्डियन’ समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जीन बार्ट ने कई नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किया और इस बीच कम से कम दो लड़कियों का गर्भपात कराया गया था।

प्रमुख खबरें

7 साल बाद Iran से तेल लेकर भारत पहुंचा टैंकर, China जाने वाले जहाज ने क्यों बदला अपना रास्ता?

Puducherry Election Issues: Little France Puducherry में Jobs का संकट, Unemployment बना बड़ा मुद्दा

क्या Arif Mohammad Khan को मिलेगी Bangladesh में बड़ी जिम्मेदारी? High Commissioner बनने की अटकलें तेज

TMC का Election Commission पर संगीन आरोप, CEC ने कहा Get Out, Bengal में मचा सियासी तूफान