फीफा विश्व कप 2022 का ‘एंबेसडर’ कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

दोहा। कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप फुटबाल के एक ‘ब्रांड एंबेसडर’ को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने इसकी पुष्टि की। कतर के पूर्व मिडफील्डर 54 वर्षीय आदेल खमीस इस टूर्नामेंट के एंबेसडर हैं। टूर्नामेंट की शीर्ष समिति ने ट्वीट किया, ‘‘दुर्भाग्य से आदेल खमीस को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। हम सभी संक्रमित व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। ’’

विश्व कप के लिये तैयार किये जा रहे स्टेडियमों में काम कर रहे कर्मचारियों में से आठ को भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। आयोजकों ने हालांकि 17 अप्रैल के बाद इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कतर में कोविड-19 के 13,409 मामले हैं जिसमें 1372 ठीक हो गये हैं जबकि दस लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा