इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड ने विश्व कप में जगह बनायी, इटली को खेलना होगा प्लेऑफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

बेलफास्ट। इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड ने अगले साल कतर में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल के लिये सीधे क्वालीफाई कर लिया है लेकिन इटली को चार साल पहले की तरह फिर से प्लेऑफ में खेलना होगा। इटली ने उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ अपना मैच गोलरहित ड्रा खेला जिससे यूरोपीय चैंपियन अपने क्वालीफाईंग ग्रुप में स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। स्विट्जरलैंड ने बुल्गारिया को 4-0 से हराकर इटली को पीछे छोड़ा और ग्रुप सी में शीर्ष पर रहकर शान से विश्व कप में जगह बनायी। इटली और स्विट्जरलैंड अपने अंतिम मैच में समान 15 अंकों के साथ उतरे थे।

इसे भी पढ़ें: रिजवान ने नहीं किया अभ्यास, कहा मंगलवार से शुरू करेंगे

यह 1964 के बाद पहला अवसर है जबकि इंग्लैंड ने किसी मैच में अपने गोल की संख्या दोहरे अंक में पहुंचायी। केन के अलावा हैरी मैगुआयर, एमिली स्मिथ रोव, टायरन मिंग्स, टैम अब्राहम और बुकायो साका ने भी गोल किये। स्कॉटलैंड ने ग्रुप एफ के विजेता डेनमार्क को 2-0 से हराकर क्वालीफाईंग में उसका विजय अभियान थामा। इससे स्कॉटलैंड भी इटली की तरह प्लेऑफ में वरीय टीम के रूप में भाग लेगा। इंग्लैंड के ग्रुप में पोलैंड आखिरी मैच में हंगरी से 2-1 से हारने के बावजूद दूसरे स्थान पर रहा और उसे प्लेऑफ में पहला मैच विदेशी धरती पर खेलना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर