FIFA World Cup 2026: Japan ने रचा World Cup में इतिहास, रिकॉर्ड गोल के साथ नॉकआउट में, अब Brazil से होगी टक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

डाइजेन माएदा ने जापान को बढ़त दिलाई लेकिन छह मिनट बाद एंथनी एलंगा ने बराबरी का गोल कर स्वीडन को 1-1 से ड्रॉ दिलाया जिससे दोनों ही टीमें बृहस्पतिवार को यहां विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंच गईं। एलंगा ने 62वें मिनट में बॉक्स के दाहिने कोने के ठीक बाहर से बाएं पैर से दनदनाता हुआ शॉट लगाकर इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा गोल किया और स्वीडन को नॉकआउट में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

जापान लगातार तीसरे विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में सफल रहा है और 2002 में सह मेजबान के तौर पर पहली बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद से सात प्रयास में पांचवीं बार ऐसा कर रहा है। जापान की टीम ग्रुप एफ में नीदरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रही और सोमवार को ह्यूस्टन में ब्राजील की मजबूत टीम के खिलाफ खेलेगी। स्वीडन की टीम ने 1994 के बाद से जब भी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है तो टीम नॉकआउट में पहुंची है।

टीम 1994 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी जब अमेरिका ने फुटबॉल के इस सबसे बड़े आयोजन की मेजबानी की थी। इंजरी टाइम में एलंगा को एक और मौका मिला लेकिन उनके दाहिने पैर से लगाए गए शॉट को गोलकीपर जायोन सुजुकी ने गोता लगाकर रोक दिया। इसके बाद मिली कॉर्नर किक पर सुज़ुकी ने एलेक्जेंडर इसाक के हेडर से मारे शॉट को भी नाकाम करके जापान के लिए अंक सुनिश्चित किए।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा