FIFA World Cup: विश्व कप फुटबॉल में फ्रांस का जोरदार आगाज, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया, गिरोड, एमबापे मैच के हिरो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2022

ओलिवियर गिरोड और काइलन एमबापे के शानदार प्रदर्शन से फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर फीफा विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने अभियान का जोरदार आगाज किया। करीम बेनजेमा की अनुपस्थिति में एमबापे ने एक गोल किया जबकि गिरोड के दो गोल में से एक गोल करने में मदद की। गिरोड ने 71वें मिनट में एमबापे के क्रॉस पर हैडर से गोल करके थियरे हेनरी के 51 गोल के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। गिरोड पिछले विश्व कप में गोल करने में नाकाम रहे थे लेकिन उन्होंने 2014 में गोल किया था।

इसे भी पढ़ें: Davis Cup: नीदरलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया पहली बार सेमीफाइनल में

इससे पहले क्रेग गुडविन ने नौवें मिनट में ही गोल करके फ्रांस के समर्थकों को सकते में डाल दिया था। एड्रियन रैबियोट ने 27वें मिनट में गोल करकेफ्रांस को बराबरी दिलाई थी। रैबियोट ने इसके चार मिनट बाद गिरोड के पहले गोल में मदद की। फ्रांस अपने स्टार स्ट्राइकर बेनजेमा के बिना खेल रहा है जो चोटिल होने के कारण विश्वकप से बाहर हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला