FIFA World Cup: वेल्स के खिलाफ विश्वकप में गोल करने पर पेले ने वेह को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2022

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अमेरिका के फारवर्ड टिमोथी वेह को विश्वकप में वेल्स के खिलाफ गोल करने पर बधाई दी। वेह ने सोमवार का खेले गए मैच में 36वें मिनट में गोल किया। इस तरह से वह वेल्स के खिलाफ विश्वकप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले पेले ने 1958 में वेल्स के खिलाफ गोल किया था। तब पेले 17 साल के थे। वेल्स ने इससे पहले आखिरी बार 1958 में विश्वकप में हिस्सा लिया। अमेरिका ने वेह के गोल की मदद से वेल्स के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा