FIFA World Cup: पुलिसिच के गोल की मदद से ईरान को 1-0 से हराकर अमेरिका विश्व कप के नॉकआउट में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2022

क्रिस्टियन पुलिसिच के 38वें मिनट में किये गये गोल की मदद से अमेरिका ने मंगलवार रात को ईरान पर 1-0 की जीत से फीफा विश्व कप के नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया। अमेरिका के लिये यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का था, उसने आक्रामक शुरूआत की और गोल में कई हमले किये। पर सफलता 38वें मिनट में मिली जब सर्गिनो डेस्ट ने पुलिसिच को बेहतरीन पास दिया और इस फुटबॉलर ने भी इसे गोल में पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup: वेल्स को 3-0 से हराकर इंग्लैंड विश्व कप के राउंड 16 में

अमेरिकी टीम ग्रुप बी में इंग्लैंड से दो अंक पीछे पांच अंक से दूसरे स्थान पर रही। अब टीम 2002 के बाद पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये शनिवार को नीदरलैंड से भिड़ेगी। ईरान की टीम ग्रुप में तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही और वह अपने सभी छह विश्व कप में अगले दौर में पहुंचने में विफल रही है।

प्रमुख खबरें

Middle East Tension | PM मोदी करेंगे CCS बैठक की अध्यक्षता, भारत की तैयारियों और सुरक्षा की होगी समीक्षा

दिनभर का Stress और थकान मिटाएगा यह Foot Detox, जानें बॉडी को Relax करने का सीक्रेट

Astrology Tips: घर में चाहते हैं Good Luck और Prosperity, जानें तुलसी पूजा और दीपक जलाने का सबसे शुभ समय

Delhi Double Murder | दिल्ली के पॉश तारा अपार्टमेंट में सनसनी: पैसे के विवाद में पड़ोसी ने की पिता-पुत्र की निर्मम हत्या