पंद्रहवां वित्त आयोग इस महीने के अंत तक सौंप देगा अपनी रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

नयी दिल्ली। एन के सिंह की अध्यक्षता में गठित 15वां वित्त आयोग अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।आयोग को 2021-26 के लिये अपनी रिपोर्ट 30 अक्टूबर, 2020 तक सरकार को सौंपनी है। रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले 15वें वित्त आयोग के चेयरमैन एन के सिंह ने बुधवार को पूर्व वित्त आयोग के प्रमुखों के साथ बैठक की। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब आयोग अपनी सिफारिशों को लेकर विचार-विमर्श कीप्रक्रिया पूरी कर चुका है और अंतिम रिपोर्ट देने की तैयारी में है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये हुई शिष्टाचार बैठक में आयोग के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: माइक्रोमैक्स ने In स्मार्टफोन के डिजाइन और विकास के लिए MediaTek से किया करार

बयान के अनुसार, ‘‘बैठक में 15वें वित्त आयोग के चेयरमैन और सदस्यों ने पूर्व वित्त आयोग के प्रमुखों की सोच और कामकाज तथा उनके साथ विचार-विमर्श से विभिन्न पहलुओं के बारे में जो स्पष्ट जानकारी और सोच मिली, उसको लेकर आभार जताया।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म