Fifth Sawan Somwar 2023: सावन का पांचवा सोमवार, इस दिन बनेंगे बेहद खास योग

By रितिका कमठान | Aug 05, 2023

भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना चल रहा है। शिव भक्तों के लिए वर्ष 2023 का सावन बेहद खास है क्योंकि इस बार ये महीना 30-31 दिनों का नहीं बल्कि पूरे 59 दिनों का पड़ा है। ऐसे में भोले बाबा की आराधना करने के लिए शिव भक्तों को पूरा एक महीना अतिरिक्त मिला है। इस बार अधिक मास होने के कारण सावन का महीना इतना बड़ा हुआ है।

ये है पूजन विधि

सावन का पांचवा सोमवार बेहद खास है क्योंकि इस दौरान भगवान शिव का पूजन विशेष तौर किया जाता है। इस बाद अधिक मास की सप्तमी तिथि को पांचवा सोमवार पड़ रहा है। अश्विनी नक्षत्र भी इस दिन रहने वाला है। जो सुबह से लेकर देर रात एक बजे तक रहेगा।

बन रहा शुभ संयोग

सावन का पांचवा सोमवार शुभ संयोग भी लेकर आया है। इस दौरान रवि योग और शूल योग भी बनेगा। इस योग में शुभ कार्य और पूजा करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इस योग में पूजा करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में इजाफा होता है। धन-धान्य की कमी से भी व्यक्ति कभी नहीं जूझता है।

पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त

सावन के बेहद शुभ महीने में पड़ रहे पांचवे सोमवार को शिव पूजा के लिए भक्त पूरा दिन ही भोले बाबा को याद कर सकते है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहने वाला है। ब्रह्म मुहूर्त की सुबह 4 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। बता दें कि भद्रा भी इस दिन लगने वाली है जिसका समय सुबह बजकर 46 मिनट से शाम 04 बजकर 41 मिनट तक है। वहीं इस दिन राहु काल सुबह 7 बजकर 26 मिनट से सुबह 9 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।

प्रमुख खबरें

Iran ने नहीं की क्षतिग्रस्त परमाणु केंद्रों की मरम्मत, IAEA प्रमुख Rafael Grossi का दावा

Israel Exit Poll Results | इजरायल के एग्जिट पोल में त्रिशंकु जनादेश! बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य अधर में अटका, विपक्ष ने पकड़ी रफ्तार

Bhadohi में दलित अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

UAE ने Flydubai के भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar को किया सम्मानित, कॉकपिट हमले के दौरान दिखाई थी अद्भुत बहादुरी