Fifty Shades of Grey फेम Dakota Johnson की टूटी सगाई? अंगूठी के बिना हुईं स्पॉट, अटकलों के बाद पहने दिखीं

By एकता | Aug 21, 2024

दुनियाभर में तहलका मचाने वाली फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' की अभिनेत्री डकोटा जॉनसन अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में सामने आयी खबरों के मुताबिक अभिनेत्री ने कोल्डप्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन के साथ अपनी सात साल लंबी सगाई तोड़ दी है। इन खबरों के सामने आने के बाद डकोटा को अपनी सगाई की अंगूठी पहने हुए देखा गया। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में डकोटा को मालिबू में अपने कुत्ते को टहलाते हुए बिना सगाई की अंगूठी पहने देखा गया, जिसके बाद सगाई टूटने की अटकलें लगनी शुरू हुई।

दोनों से जुड़े एक सूत्र ने डेली मेल को बताया, 'क्रिस और डकोटा ने पिछले कुछ महीनों में अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए बहुत कोशिश की है। वे हमेशा एक-दूसरे से प्यार करते रहेंगे, लेकिन वे दोनों इस फैसले पर पहुंचे हैं कि रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता।' सूत्र ने आगे कहा, 'वे दोनों ही व्यस्त लोग हैं, क्रिस कोल्डप्ले के साथ यूरोप में रहे हैं और दोनों की निजी प्राथमिकताएँ, जुनून और काम की प्रतिबद्धताएँ हैं जो स्वाभाविक रूप से एक दूसरे से जुड़ी नहीं हैं। वे चाहते थे कि यह काम करे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि आगे बढ़ना ही सबसे अच्छा है।'

डकोटा और क्रिस ने 2017 में डेटिंग शुरू की। इससे पहले, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन ने 'आयरन मैन' स्टार ग्वेनेथ पाल्ट्रो से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी एप्पल (20) और एक बेटा मोसेस (18) है। क्रिस और ग्वेनेथ की शादी 2003 में हुई थी और 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। तीन साल बाद, मार्टिन और डकोटा ने एक-दूसरे को डेट करने शुरू किया।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती