'भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई, जिसने देश को लूटा है..., जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप पर बोले PM Modi

By अंकित सिंह | Feb 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि आज जब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तो ये लोग हंगामा करते हैं, जबकि कांग्रेस के शासन काल में एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जाता था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने से देश सदमे में है। जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि पहले सदन का पूरा समय घोटालों की चर्चा में जाता था, भ्रष्टाचार की चर्चा में जाता था। लगातार एक्शन की मांग होती थी, चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार की ही खबरें होती थीं। आज जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होती है तो ये लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: संसद में बोले PM, हमारे तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा भारत, ये मोदी की गारंटी है

मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम 100 रुपए भेजते हैं तो 15 पैसे ही गरीबों तक पहुंचते हैं। उन्होने जौर देते हुए कहा कि मैं इस पवित्र सदन में दोहराता हूं कि...जिसे जितना जुल्म मुझ पर करना है कर ले...मेरी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चलती रहेगी। जिसने देश को लूटा है उनको लौटाना पड़ेगा। मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा कि विपक्ष ने लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहने का संकल्प लिया है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि आज विपक्ष की जो हालत है उसकी सबसे ज्यादा दोषी कांग्रेस है।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर