भारत के लिए अमेरिका में हो गई मारामारी, पीटर नवारो को एलन मस्क ने गजब का धोया!

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

भारत से भिड़ने का अंजाम क्या होता है। ये तो पूरी दुनिया ने देख ही लिया। अमेरिका के साथ क्या कुछ हुआ। लेकिन अब इसी अमेरिका में ट्रंप के दो करीबियों की भिड़ंत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो जो भारत पर दिन रात जहर उगलते हैं, उन्होंने एलन मस्क पर तीखा हमला बोल दिया है। दरअसल, मामला तब शुरू होता है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने उनके पोस्ट पर फैक्ट चेक जोड़ दिया। नवारो ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया था कि भारत रूस से तेल खरीदकर मुनाफा कमा रहा है और इस राजस्व से रूस का वॉर मशीन चल रहा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर नवारो ने लिखा कि भारत केवल मुनाफे के लिए रूस से तेल खरीदता है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से पहले उसने एक बूंद भी तेल नहीं खरीदा था। भारत सच झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Zelensky Statement Against India: जेलेंस्की के बदले तेवर, भारत के खिलाफ उगला जहर

इस पोस्ट भी एक्स ने फैक्ट चेक कर दिया और कहा कि भारत का एनर्जी रेट उसकी संप्रभु निर्णय है और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करता। प्लेटफॉर्म ने फिर अमेरिका के डबल स्टैंडर्ड पर जोर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस पर दूसरे चरण के प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप से व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के बाहर पूछा गया था कि क्या वह रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा, हां, मैं तैयार हूं। ट्रंप की यह टिप्पणी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के उस बयान के तुरंत बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर और अधिक प्रतिबंध लगाते हैं तो रूसी अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा