IAF Fighter Jet Crash | गुजरात के जामनगर में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पायलट की मौत | Video

By रेनू तिवारी | Apr 03, 2025

गुजरात के जामनगर में बुधवार को रात्रि मिशन के दौरान जगुआर दो-सीटर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायुसेना के एक पायलट की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को बताया कि गुजरात के जामनगर जिले के सुवरदा गांव में बुधवार रात खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायुसेना के दो सीटों वाले जगुआर लड़ाकू विमान के एक पायलट की मौत हो गई। वायुसेना ने बताया कि विमान से बाहर निकलने वाले दूसरे पायलट को बचा लिया गया है और उसका जामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Yamuna Chhath 2025: यमुना छठ पर स्नान-दान करने से यम और शनि के भय से मिलती है मुक्ति, जानिए मुहूर्त

पुलिस ने बताया कि लड़ाकू विमान जामनगर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में रात करीब साढ़े नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें आग लग गई। जिला एसपी प्रेमसुख डेलू ने बताया कि दुर्घटना में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लापता पायलट की तलाश शुरू कर दी है।" बाद में दमकलकर्मियों ने खुले मैदान में लगी आग को बुझा दिया।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, विमान ने शाम की नियमित उड़ान के लिए अंबाला वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी, तभी सिस्टम में खराबी आ गई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का भी आदेश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

10 मिनट के टी ब्रेक ने बचा ली 28 लोगों की जान! Nepal से लौटे तीर्थयात्रियों ने सुनाई खौफनाक कहानी

Salman Khan और Shiva Rajkumar की फिल्मों में Monster Title का क्लैश? साउथ सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

New York में Mohan Bhagwat ने धर्म और मानवता पर दिया संदेश, बोले- धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन इंसानियत एक है

US की सख्त Immigration नीति के कारण अफगान और ईरानी प्रवासियों को मध्य अफ्रीकी गणराज्य भेजा गया