यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के पास लड़ाई जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

ज़पोरिज्जिया (यूक्रेन), 3 सितंबर (एपी)। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के विशेषज्ञों द्वारा विशाल संरचनात्मक क्षति को लेकर चिंता व्यक्त किए जाने के एक दिन बाद पूर्वी यूक्रेन के रूस-नियंत्रित क्षेत्र में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास शुक्रवार को भीषण लड़ाई जारी रही। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जिस जिले में ज़पोरिज्जिया परमाणु संयंत्र है, वहां गोलाबारी जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि रूस की गोलाबारी में नीपर नदी के दूसरे तट पर निकोपोल क्षेत्र में घर, गैस पाइपलाइन और अन्य बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए।

संयंत्र पर रूसी सेना का कब्जा है, लेकिन छह महीने के युद्ध के शुरुआती दिनों से ही इसे यूक्रेनी इंजीनियरों द्वारा चलाया जा रहा है। यूक्रेन का आरोप है कि रूस इसे हमले शुरू करने के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, जबकि मॉस्को यूक्रेन पर क्षेत्र पर अंधाधुंध गोलीबारी करने का आरोप लगाता रहा है।

प्रमुख खबरें

गाज़ा पर जंग अब म्यूजिक स्टेज तक! Ed Sheeran के US टूर से बाहर हुए Macklemore, सपोर्टिंग आर्टिस्ट्स ने भी छोड़ा शो

UPESSC PRT Recruitment: यूपी में असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती शुरू

Asian Games से चोट के कारण बाहर हुए Varun Chakravarthy, BCCI विपराज निगम को देगी मौका!

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day