FIH Nations Cup: कप्तान Salima Tete की अगुवाई में Team India का बड़ा इम्तिहान, Australia को देगी कड़ी चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही चार मैचों की श्रृंखला के जरिये एफआईएच नेशंस कप की मजबूत तैयारी करने का प्रयास करेगी। सलीमा टेटे की कप्तानी वाली टीम का लक्ष्य 15 से 21 जून तक आकलैंड में होने वाले नेशंस कप से पहले लय हासिल करने का होगा। अर्जेंटीना में इस साल की शुरूआत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ श्रृंखला 2 .2 से ड्रॉ कराई थी। पहले दो मैच हारने के बाद भारत ने दो मैच जीतकर वापसी की थी।

भारत बनाम आस्ट्रेलिया श्रृंखला कार्यक्रम : पहला मैच : 26 मई (शाम पांच बजे से) दूसरा मैच : 27 मई (शाम पांच बजे से) तीसरा मैच : 29 मई (सुबह 11 बजे से) चौथा मैच : 30 मई (सुबह 11 बजे से) भारतीय टीम : गोलकीपर : सविता, बिछू देवी खारीबम डिफेंडर : निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू, लालथांटलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास मिडफील्डर : सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी, नेहा, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो, दीपिका सोरेंग, सोनम फॉरवर्ड : नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, अन्नु, इशिका, हीना बानो, रूतुजा पिसल।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi