FIH Pro League: चीन से 1-2 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब नीदरलैंड से मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2024

भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह सोमवार को यहां चीन से 1-2 से हार गयी। संगीता कुमारी ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके भारत को बढ़त दिला दी थी लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई।

चीन ने गु बिंगफेंग के 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बराबरी की। इसी खिलाड़ी ने 53वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। भारत इससे पहले भुवनेश्वर में तीन फरवरी को चीन से इसी अंतर से हार गया था। उसे नीदरलैंड (1-3) और ऑस्ट्रेलिया (0-3) से भी हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच उसने अमेरिका को 3-1 से हराया।

वहीं अब भारतीय टीम अपने अगले मैच में बुधवार यानी 14 फरवरी  को नीदरलैंड से भिड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा