FIH series finals: अमेरिका ने जापान को 2-2 से ड्रा पर रोका, सेमीफाइनल में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

भुवनेश्वर। अमेरिका ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को यहां एशियाई चैंपियन जापान से 2-2 से ड्रा खेला और ग्रुप बी से शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। विश्व में 18वें नंबर के जापान और 35वें नंबर के अमेरिका के बीच पहले दो क्वार्टर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस बीच कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। 

डीगन हुइसमैन (41वें और 51वें मिनट) ने अमेरिका की तरफ से दो गोल करके जापान को परेशानी में डाल दिया था। जापान की तरफ से केंटा तनाका ने 45वें मिनट में गोल किया था लेकिन खेल के अंतिम क्षणों तक वह पीछे चल रहा था। ऐसे मौके पर शुगुरू होशी ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बराबरी का गोल दागा। जापान और अमेरिका दोनों के तीन मैचों में सात - सात अंक रहे। अमेरिकी टीम बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर रही। अमेरिका ने इस तरह से सेमीफाइनल के लिये सीधे क्वालीफाई कर लिया जबकि जापान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिये क्रास ओवर से गुजरना होगा। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!