Grammy Awards में वोलोदिमिर जेलेंस्की का संबोधन, कहा- इस सन्नाटे को अपने संगीत से भरिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

लास वेगास। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ग्रैमी पुरस्कार समारोह में कलाकारों से उनके देश पर रूसी हमले की कहानी दुनियाभर में पहुंचाने की अपील की। रविवार को समारोह के दौरान जेलेंस्की का एक वीडियो संदेश जारी किया गया जिसमें उन्होंने आक्रमण की तुलना भयावह सन्नाटे से की जो यूक्रेन के लोगों के ख्वाब और उनकी जिंदगियों को समाप्त करने का खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा,‘‘ हमारे संगीतकार सूट बूट पहनने के बजाए गोला बारूद से बचाने वाले कपड़े पहन रहे हैं। वे अस्पताल में घायलों के लिए गीत गा रहे हैं,उनके लिए भी गीत गा रहे हैं, जो उन्हें सुन नहीं सकते।’’

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला