फिल्म उद्योग ने मेरा बहिष्कार किया है, मेरे साथ खड़ा होना आसान नहीं: कंगना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2024

अभिनेत्री-निर्देशक कंगना रनौत ने कहा है कि हिंदी फिल्म उद्योग ने उनका “बहिष्कार” किया है और उनके साथ खड़ा होना लोगों के लिए आसान नहीं है, इसलिए आगामी फिल्म “इमरजेंसी” में उनका साथ देने वाले भगवान और देवदूतों जैसे हैं।

फिल्म का ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया और यह छह सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और सतीश कोशिक ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

रनौत ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “बहुत से लोग भगवान और देवदूत बनकर आते हैं। वे आपको मुश्किलों से बाहर निकालते हैं। मैं अपने कलाकारों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। हर कोई जानता है कि इंडस्ट्री ने मेरा बहिष्कार कर दिया है। मेरे साथ खड़ा होना आसान नहीं है। मेरी फिल्म करना आसान नहीं है। और निश्चित रूप से मेरी प्रशंसा करना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने यह सब किया है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने हत्या की सजा घटाने पर जताई नाराजगी, HC के आदेश पर भेजा नोटिस

Asian Games 2026 के एथलीटों से New Delhi में 15 अक्टूबर को मिलेंगे PM Narendra Modi

SEBI ने गेटफाइव फंड्स के 500 करोड़ रुपये के SME फंड को दी हरी झंडी

Reliance Jio IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 27 करोड़ नए Share जारी करेगी कंपनी