फिल्म मेकर विभु अग्रवाल पर लगा यौन शोषण का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 06, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद अब इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, फिल्म मेकर विभु अग्रवाल पर यौन शोषण के आरोप में मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

मुंबई पुलिस ने विभु अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल ने साल 2019 में उल्लू ऐप लॉन्च किया था और साल 2013 में फिल्म बात बन गई प्रोड्यूस की थी। विभू चोपड़ा के उल्लू ऐप कई अलग-अलग भाषाओं में एडल्ट फिल्में मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें: नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ जबरन कराया दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला को दिया तीन तलाक

आपको बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा पहले से ही जेल में है। ऐसे में अब विभु अग्रवाल का नाम भी कुछ इसी तरह के मामले में सामने आना फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज