फिल्म निर्माता Babubhai Latiwala की हार्ट अटैक से मौत, 74 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2023

मुंबई। मशहूर फिल्म निर्माता बाबूभाई लतीवाला का शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके छोटे बेटे मनन ने यह जानकारी दी। लतीवाला 74 वर्ष के थे। उनके बेटे ने कहा, दिल का दौरा पड़ने से 20 अक्टूबर को तड़के सवा दो बजे उनका निधन हो गया। वह गुजरात से थे। बाद में वह मुंबई आ गए और फिल्में बनाईं।

 

इसे भी पढ़ें: Viral Video । Maa Durga का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचीं Kajol स्टेज से गिरी, बेटे Yug और बहन Tanisha ने संभाला


मनन ने पीटीआई- को बताया, फिल्में बनाने के बाद वह कुछ समय के लिए दुबई और न्यूजीलैंड में रहे। वह लगभग 12-15 साल पहले मुंबई लौट आए। लतीवाला एक निजी कंपनी बॉम्बिनो वीडियो कैसेट्स के प्रमुख थे। उन्होंने सलमान खान अभिनीत 1995 की फिल्म वीरगति तथा चंकी पांडे और मोनिका बेदी अभिनीत 1998 की फिल्म तिरछी टोपीवाले में निर्माता के रूप में काम किया था। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शनिवार शाम उन्हें सांताक्रूज जुहू कब्रिस्तान में दफनाया गया। लतीवाला के परिवार में उनकी पत्नी, पुत्र मनन और दो अन्य बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

जहां था कूड़े का पहाड़ वहां अब प्रेरणा का केंद्र, लखनऊ में Rashtra Prerna Sthal के उद्धाटन पर बोले PM Modi

बांग्लादेश में भीड़ द्वारा दीपू चंद्र दास हत्या पर बॉलीवुड में गूंजी जान्हवी की आवाज, इंसानियत भूल रहे हैं हम

अब सैनिक चला सकेंगे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स, पर लाइक-कमेंट करने पर रहेगी पाबंदी

नए साल 2026 में घर में सकारात्मकता का वास, इन 5 वास्तु उपायों से दूर होंगी सारी नकारात्मकता