दुनिया के प्रसिद्ध पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की डरावनी जिंदगी पर बनेगी फिल्म

By रेनू तिवारी | Nov 25, 2019

 बॉलीवुड में एक ऐसा दौर चल रहा है जिसमें ज्यादातर डायरेक्टर्स काल्पनिक कहानी छोड़कर बायोपिक बनाने पर जोर दे रहे हैं। हाल ही में कंगना की आने वाली फिल्म थलाइवी का टीजर रिलीज हुआ है  जिसमें कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाएंगी। दूसरी तरह रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दो सालों में पहले दो दर्जन से भी ज्यादा बायोपिक बनाई जा चुकी है।

बायोपिक तो काफी पहले से बन रही है लेकिन ज्यादा बनने लगी हैं बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी बायोपिक बनाने का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि अब किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बायोपिक बनने वाली है। अंग्रेजी फिल्मों के निर्माता ग्राहम किंग ने माइकल जैक्सन की जिंदगी पर फिल्म बनाने के राइट खरीद लिए हैं। ग्राहम किंग की फिल्म The Departed को साल 2006 में बेस्ट पिक्चर के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है। सूत्रों के मुताबिक ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड लेखक जॉन लोगान माइकल जैक्सन पर बनने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे।

इसे भी पढ़ें: वाणी कपूर के साथ घुंघरू सॉन्ग पर टल्ली होकर नाची प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो

फिल्म में माइकल जैक्सन की जिंदगी के बारे में बताया जाएगा। माइकल जैक्सन एक बेहतरीन गायक, गीतकार और डांसर थे। उन्होंने 20 वीं शताब्दी के दुनियाभर के मनोरंजनकर्ताओं में से एक माना जाता था। माइकल जैक्सन की जिंदगी जितनी रंगीन दिखती थी, वो उतनी ही काली और डरावनी थी जिसका जिक्र वो खुद किया करते थे। उनकी इसी डरावनी जिंदगी के पहलू पर निर्माता ग्राहम किंग फिल्म बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर