फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

मुंबई। फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शजा मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से लौटी थीं। मोरानी ने पीटीआई-को बताया कि शजा में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

वहीं उनकी दूसरी बेटी जोआ में कुछ लक्षण दिख रहे थे लेकिन वह संक्रमित नहीं हैं। दोनों को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है और वे पृथक हैं और निगरानी में हैं। शजा श्रीलंका से मार्च के पहले सप्ताह में लौटी थीं और जोआ राजस्थान से 15 मार्च को लौटी हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से जंग में महानायक अमिताभ के इस फैसले ने दी लाखों मजदूरों को राहत

निर्माता ने अभिनेता शाहरुख की रा.वन, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यूईयर जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने Liberia प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, कल्याणकारी योजनाओं के अनुभव बांटे

JPSC JSSC exam: रांची में मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे छात्र

TMC MLA निर्मल घोष समेत तीन पर FIR दर्ज, RG Kar डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार का मामला

Tejashwi Yadav बोले: Bihar में कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, खजाना हुआ खाली