Mani Ratnam Birthday: सिनेमा के जादूगर कहे जाते हैं फिल्म मेकर मणिरत्नम, आज मना रहे 69वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jun 02, 2025

साउथ के टॉप सफल निर्देशक मणिरत्नम आज यानी की 02 जून को अपना 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। मणिरत्नम ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में दी हैं। मणिरत्नम द्वारा फिल्म को निर्देशित करना ही सफलता का पर्याय माना जाता है। उन्होंने न सिर्फ तमिल बल्कि हिंदी सिनेमा में भी फिल्में बनाई हैं। आप मणिरत्नम की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनके साथ काम करने का सपना हर सुपरस्टार का होता है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म निर्माता और निर्देशक मणिरत्नम के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

तमिलनाडु के मदुरै में 02 जून 1956 को मणिरत्नम का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम है। हालांकि फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर मणिरत्नम रख लिया। वर्तमान समय में मणिरत्नम की गिनती दिग्गज निर्देशकों में होती है।

फिल्मी सफर

फिल्म निर्माता और निर्देशक मणिरत्नम ने साल 1983 में फिल्म 'पल्लवी अनु पल्लवी' से फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। वहीं साल 1998 में फिल्म 'दिल से' हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद मणिरत्नम ने बॉलीवुड में रोजा, बॉम्बे और गुरु जैसी सदाबहार फिल्में बनाईं।

परिवार

बता दें कि मणिरत्नम की पत्नी सुहासिनी भी सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं। अब वह एक सफल निर्देशक भी हैं। जब पहली बार मणिरत्नम ने सुहासिनी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह एक ट्रेडिशनल लड़की हैं, जिनको रिश्तों की बजाय सिर्फ शादी में दिलचस्पी है। लेकिन मुलाकात के कुछ समय बाद साल 1988 में दोनों ने शादी कर ली और साल 1992 में वह माता पिता बन गए। उनके बेटे का नाम नंदन मणिरत्नम है। 

पद्मश्री से सम्मानित

निर्देशक मणिरत्नम को हिंदी सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। मणिरत्नम में अपने फिल्मी करियर में 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार और 6 तमिल फिल्म फेयर पुरस्कार अपने नाम किए। इसके अलावा साल 2002 में मणिरत्नम को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से नवाजा गया है। वह फिल्म निर्देशक, निर्माता होने के साथ ही पटकथा लेखक भी हैं। जितना उनको साउथ में जाना जाता है, उतना ही मणिरत्नम के काम को बॉलीवुड में भी पहचाना जाता है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत