सत्याग्रहों में हिस्सा लेने वाली वलियम्मा के जीवन पर बनेगी फिल्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

जोहानिसबर्ग। महात्मा गांधी के साथ देश में कई सत्याग्रह अभियानों में हिस्सा लेने वाली किशोरी सामाजिक कार्यकर्ता वलियम्मा मुनुस्वामी मुदलियार के जीवन पर भारत और दक्षिण अफ्रीका साथ मिलकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। सालाना आयोजित होने वाले वलियम्मा पुरस्कार समारोह के दौरान यह घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड अभिनेत्री किएरा नाइटली नहीं करना चाहतीं है न्यूड सीन

इसका आयोजन तमिल फेडरेशन ऑफ गौटेंग ने लेनासिया के इंडियन टाउनशिप में शनिवार को किया गया था। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शांति नायडू और दिवंगत विरम्मा थांड्रे को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: ‘बॉन्ड25’ की रिलीज डेट बदली अब अप्रैल 2020 में होगी रिलीज

वलियम्मा को दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद नीति वाली सरकार के खिलाफ उनकी अहिंसक लड़ाई के लिए जाना जाता है। नेल्सन मंडेला के राष्ट्रपति बनने के बाद वलियम्मा की कब्र खोजी गयी थी। 

 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील