फरहाद सामजी ने कहा, ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्में अब शायद ही बनती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

 मुंबई। ‘‘कूली नंबर 1’’ की पटकथा के लेखक फरहाद सामजी ने कहा कि मुख्यधारा की कारोबारी कॉमेडी अब बहुत ही कम बनती है। ‘कुली नंबर 1’का नाम मूल फिल्म से लिया गया है। इस मूल फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिताएवं फिल्म निर्माता डेविड धवन ने किया था। डेविड धवन इस नई फिल्म का भी निर्देशन कर रहे हैं।

फरहाद ने बताया कि यह एक आसान फिल्म है और दर्शकों को पता है कि यह डेविड धवन की फिल्म है जिसमें उनके बेटे वरुण धवन हैं और वह हास्य के साथ आए हैं। उन्होंने कहा   कि यह 25 साल पुरानी फिल्म है इसलिए हम इसे जितना आधुनिक बना सकते थे बनाया। मूल फिल्म के आधार पर बन रही इस फिल्म में शानदार कलाकार हैं। कई नए दृश्य भी होंगे और यह बेहद मजाकिया फिल्म होगी।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष