एमपी के बजट सत्र से पहले होगा अंतिम मंथन, CM शिवराज मंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा

By सुयश भट्ट | Mar 02, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा सत्र से पहले बजट को लेकर 3 मार्च को अंतिम मंथन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों के साथ विभागों की प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में काशी काॅन्क्लेव की प्राथमिकताओं पर फोकस किया जाएगा। लगभग ढाई हजार करोड़ का बजट होगा।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने गृह विभाग को दिए निर्देश, कहा- यूक्रेन से वापस आने वाले छात्रों को घर तक पहुंचाने का इंतजाम करे सरकार

जानकारी के अनुसार गो-संवर्धन पर 90 करोड़ की नई योजना लाने की तैयारी है। सरकार बच्चों के लिए चाइल्ड बजट भी पेश करेगी। इसमें बच्चों की सौगातों से जुड़ी योजनाएं रहेंगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में नए प्रावधान किए जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा का बजट 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 16500 करोड़ किया जा सकता है।  दतिया में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और पुलिस कॉलेज के लिए 30 करोड़ मिलेंगे। भोपाल में पुलिस अस्पताल के लिए 50 करोड़ का बजट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शिमला और धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेगे : जम्वाल 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा। बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। 19 दिनों तक चलने वाले सत्र में 13 बैठकें होंगी। सरकार ने बजट से पहले कई विशेषज्ञों, मंत्री और विधायकों समेत आम लोगों से भी सुझाव आमंत्रित किए हैं। 7 मार्च को राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण होगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता